Village Students Best Business Ideas: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को पढ़ाई करने का मौका बड़ी मुश्किल से मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह अपनी पढ़ाई का महंगा खर्चा उठा सके। ऐसे में वह गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोई बिजनेस कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया आपके यहां पर बताएंगे जो आप अकेले तो नहीं चला पाएंगे। लेकिन अपने किसी फैमिली मेंबर किसी पार्टनर या दोस्त के साथ मिलकर इस बिजनेस को चला सकते हैं।
आज हम आपके यहां पर Village Students Best Business Ideas के बारे में बताएंगे। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि यहां पर जो भी बिजनेस आइडिया बताया गया है, उसके बारे में रिसर्च करने के बाद ही इसको अप्लाई करें।
कपड़े की दुकान – Village Students Best Business Ideas
हम जानते हैं कि भारत गांव का देश है इतने गांव होते हैं लेकिन प्रत्येक गांव में कपड़े की दुकान नहीं होती है। अगर आपका गांव भी 3000 से 5000 लोगों का है तो आप उनके लिए एक छोटी कपड़े की दुकान अपने गांव में ही लगा सकते हैं। गांव के लोग छोटे-मोटे कपड़े की जरूरत आपकी दुकान से ही पूरा कर लेंगे और गांव में एक छोटी दुकान चलाने में ज्यादा समस्या भी नहीं होती है।ज्यादातर लोग अपनी जानने वाले होते हैं ऐसे में आप दुकान एक फिक्स टाइम पर भी ओपन करेंगे तो लोग आपसे ही समान खरीदेंगे।
जब आप कॉलेज या स्कूल में जाते हैं उसे दौरान आप अपने किसी फैमिली मेंबर को दुकान पर बिठा सकते हैं। आप चाहे तो अपने ऐसे दोस्त को पार्टनर बन सकते हैं जो पढ़ाई नहीं कर रहा है। उनको दुकान पर बिठाकर आप अपनी कॉलेज या स्टडी का काम भी पूरा कर सकते हैं।
डायग्नोस्टिक सेंटर
आजकल बीमारियां इतनी ज्यादा हो गई हैं कि हर जगह डायग्नोस्टिक सेंटर की जरूरत है। गांव में अक्सर हम देखते हैं कि लोगों को जब भी किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जांच करवानी होती है तो वह नजदीकी शहर में ही जाते हैं। ऐसे में आप अपने गांव में ही एक डायग्नोस्टिक सेंटर ओपन कर सकते हैं जिसके लिए आपको थोड़ा बहुत खर्चा भी करना होगा। लेकिन फैमिली मेंबर की मदद से आप इसे शुरू कर सकते हैं।
डायग्नोस्टिक सेंटर ओपन करने के लिए आप चाहे तो पॉपुलर डायग्नोस्टिक सेंटर की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। आपको थोड़ी बहुत ट्रेनिंग मिलेगी उसके बाद डायग्नोस्टिक सेंटर आराम से चलेगा। ऐसे में गांव के लोगों को किसी भी प्रकार की जांच करवाने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आप डायग्नोस्टिक सेंटर पर विभिन्न प्रकार के सैंपल कलेक्ट करके गांव वालों को विभिन्न प्रकार की सुविधा दे सकते हैं। एक डायग्नोस्टिक सेंटर ओपन करके आप रोजाना ₹1000 से लेकर ₹2000 तक की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े
- Zero Investment Business Ideas for Students: बिना पैसे लगाये भी पैसे कमा सकते है स्टूडेंट्स, जाने ये 5 कमाल के बिजनेस आईडिया
- Business Ideas in Hindi: स्टूडेंट्स बिजनेस आईडिया जो बदल देंगे आपकी जिंदगी, जिंदगीभर होगी तगड़ी कमाई
- Students Laptop Se Paise Kaise Kamaye: लैपटॉप से पैसे कमाने के लिए स्टूडेंट शुरू करे ये 10 काम, देखें पूरी लिस्ट
फ़िल्टर और मिनरल वाटर सप्लाई बिजनेस
पीने का शुद्ध पानी हर किसी का अधिकार है लेकिन यह सुविधा गांव में अक्सर नहीं मिलती है। आप गांव में ही एक छोटा मिनरल वाटर प्लांट लगाकर उन्हें साफ और स्वच्छ पानी की सप्लाई कर सकते हैं। आजकल मिनरल वाटर और फिल्टर वाटर की डिमांड बहुत ज्यादा है ऐसे में आपको अगर 300 से 500 घर भी ऐसे मिल जाते हैं जो आपसे मिनरल वाटर की सप्लाई लेते हैं तो आप रोजाना ₹1000 से लेकर ₹3000 तक की कमाई कर सकते हैं।
फल सब्जी की दुकान
गांव के लोग किसी ऐसे व्यक्ति से रोजाना फल और सब्जियां खरीदना पसंद करते हैं जिसे वह जानते हैं। अगर आपकी पूरे गांव में बहुत अच्छी जान पहचान है तो आप एक छोटी फल और सब्जी की दुकान ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना फल मंडी और सब्जी मंडी से बहुत ही काम धरोहर फल और सब्जियां खरीदनी होगी और उसे अपने गांव में ठेला लगाकर या एक छोटी दुकान लगाकर बचना होगा। सब्जी मंडी में आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं जिस दौरान आप कॉलेज जाएंगे।
फल और सब्जियां बेचकर आपको बहुत अच्छी इनकम हो सकती है। यहां पर रोजाना ₹500 से लेकर ₹1000 तक की कमाई आपको आराम से हो जाएगी। वहीं अगर गांव की जनसंख्या ज्यादा है तो ऐसी स्थिति में आपकी कमाई ₹1000 से लेकर ₹2000 तक भी रोजाना जा सकती है।
पशुपालन
गांव में पशुपालन करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता है। आप बकरी पालन, गाय पालन, भेड़ पालन बहुत आसानी से कर सकते हैं। गांव में इन्हीं खिलाने के लिए भरपूर भोजन होता है जिसकी वजह से आपको ज्यादा लाभ मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर आप इस प्रकार का कार्य कर सकते हैं। हालांकि शुरुआत में आपको पालतू दुधारू पशु खरीदने के लिए थोड़ा खर्चा करना होगा। लेकिन आप चाहे तो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
पशुपालन बिजनेस में आपको निश्चित रूप से एक अन्य व्यक्ति की आवश्यकता पड़ेगी, जिस दौरान आप कॉलेज जाते हैं या आप परीक्षा देने जाते हैं उसे दौरान पीछे से पशुओं की देखभाल करने के लिए आप एक पार्टनर रखें। अगर आप ज्यादा पशुपालन कर रखे हैं तो आप किसी को काम पर भी रख सकते हैं।
निष्कर्ष
गांव में निवास करने वाले विद्यार्थी जब कंपटीशन परीक्षा की तैयारी करते हैं या अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रहे होते हैं साथ में उन्हें खर्चा भी मैनेज करना होता है, ऐसे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Village Students Best Business Ideas के बारे में आपको जानकारी दी है जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। गांव में रहकर भी आप अपनी उच्च शिक्षा का सपना बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरा कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी इसी ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक शेयर करें।