Part-time Jobs for College Students in India: कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार से फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कॉलेज के समय में आप अपनी नॉलेज का उपयोग करके चाहे तो पार्ट टाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब शुरू करने में आपको थोड़ी मुश्किल तो आएगी लेकिन सामान्य से बिठाने से आपको बहुत अच्छा अनुभव हासिल होगा।
ऐसे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Part-time Jobs for College Students in India के बारे में बताने वाले हैं। इसके लिए बस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
Content Writing
अगर आप कॉलेज के बाद में रोजाना 2 घंटे काम करके हर महीने ₹5000 से लेकर ₹10000 तक की कमाई करना चाहते हैं तो कंटेंट राइटिंग या प्रूफ रीडिंग का काम आपके लिए बेस्ट होगा। इसके लिए आप ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट ओनर और कंपनियों से कांटेक्ट कर सकते हैं और उन्हें अपने कंटेंट राइटिंग सर्विस के बारे में बता सकते हैं। सामान्य तौर पर इस प्रकार का काम आप अपने घर बैठे ही कर सकते हैं।
2 घंटे काम करके आप आराम से ₹200 से लेकर ₹300 तक का काम कर सकते हैं। अगर आपकी राइटिंग स्किल एक्स्ट्राऑर्डिनरी है तो आप और भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
Online Mentorship
ऑनलाइन माध्यम से आप जिन विषय में बहुत ज्यादा अच्छे हैं उनकी कोचिंग दे सकते हैं या स्टूडेंट्स को मेंटरशिप प्रदान कर सकते हैं। कॉलेज में रहते हुए आप स्कूल के स्टूडेंट्स को गणित विज्ञान अथवा कोडिंग जैसे सब्जेक्ट पढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना शाम के समय में 2 घंटे का समय निकाल सकते हैं। इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कुछ नहीं है लेकिन आप हर महीने ₹15000 तक की कमाई भी कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपके घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी क्लास गूगल मीट अथवा जम के माध्यम से ले सकते हैं।
Retail Staff or Cafe Staff
कॉलेज में रहते हुए अगर आप खुद का बिजनेस नहीं करना चाहते हैं तो आप पार्ट टाइम जब भी शुरू कर सकते हैं आपके आसपास के मार्केट में बहुत सारी दुकानें होंगी सुपरमार्केट कैसे होटल आदि होगी जहां पर पार्ट टाइम वॉटर कैशियर सेल्स असिस्टेंट के रूप में आप कार्य कर सकते हैं यहां पर आप रोजाना शाम के समय 4 घंटे का समय देकर हर महीने ₹6000 से लेकर ₹10000 तक की कमाई कर सकते हैं इसके लिए बस आपको कस्टमर सर्विस और टीमवर्क का अच्छा नॉलेज होना जरूरी है काम के लिए आप प्रत्येक स्टोर दुकान अथवा कैफे में जाकर पूछताछ कर सकते हैं।
यह भी पढ़े –
- Live Streaming Business Idea: अपने स्मार्टफोन से लाइव स्ट्रीमिंग बिजनेस करे शुरू, स्टूडेंट्स को होगी लाखों रूपये की कमाई
- Business Idea: कॉलेज के फर्स्ट इयर में ही बना दीजिये यह वेबसाइट, मॉनेटाइज होते ही शुरू होगी लाखों की कमाई
सोशल मीडिया मैनेजमेंट
आजकल हर छोटे व्यापारी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के पास में ऑनलाइन बहुत सारे अकाउंट से होते हैं जिन्हें मैनेज करना और समय पर पोस्टिंग करना जरूरी होता है। फेसबुक इंस्टाग्राम पर बहुत सारे ऐसे अकाउंट्स मिल जाएंगे जिन्हें मैनेज करके आप उन्हें अच्छी सर्विस प्रदान कर सकते हैं। मैनेज करने के बदले में आपको हर महीने ₹5000 से लेकर ₹15000 तक की कमाई होगी। इसके लिए आपको रोजाना दो से तीन घंटे का समय निकालना होगा।
इस काम को करने के लिए आपकी डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स मजबूत होना जरूरी है।आपको सामान्य तौर पर इस प्रकार का काम करने के लिए घर से बाहर निकालने की आवश्यकता नहीं है। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बहुत सारी फ्रीलांस जॉब साइट्स पर इस प्रकार का कार्य ढूंढ सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर जॉब
अगर आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत अच्छी है और आप एक्यूरेसी के साथ में टाइपिंग कर सकते हैं तो डाटा एंट्री जॉब आपके लिए है। इसके लिए आपको टाइपिंग स्पीड और स्प्रेडसीट का नॉलेज होना जरूरी है। इस काम में आपको स्प्रेडशीट में डाटा इनपुट करना होता है या कंपनी की किसी सॉफ्टवेयर में डाटा मैनेज करना होता है। रोजाना आप किसी दुकान अथवा कंपनी के लिए दो से तीन घंटे पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं और हर महीने ₹5000 से लेकर ₹10000 तक की कमाई प्राप्त कर सकते हैं।