Food Delivery Business से कॉलेज स्टूडेंट्स करे पार्ट टाइम इनकम, आत्मनिर्भर बनकर करे अपनी शिक्षा पूरी

Food Delivery Business Idea for College Students: हमारे आसपास में हम जितने भी कॉलेज स्टूडेंट्स को देखते हैं उनमें से ज्यादातर रेगुलर कॉलेज अटेंड नहीं करते हैं। अगर रेगुलर कॉलेज जाते भी हैं तो कॉलेज से फ्री होने के बाद का जो समय है उसे वह शॉर्ट्स, रील्स देखने में खराब करते रहते हैं। अगर आप भी इनमें से ही एक स्टूडेंट है तो आप धीरे-धीरे बर्बादी की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में जल्दी से आपको ध्यान देने की जरूरत है।

अगर आप अपने खाली समय का उपयोग एक बिजनेस करके पैसे कमाने के लिए करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको एक आइडिया शेयर करने वाले हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज हम Food Delivery Business Idea for College Students के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Food Delivery Business Idea क्या है?

फूड डिलीवरी बिजनेस में आप अपनी खुद की एक कुकिंग यूनिट शुरू करते हैं। कस्टमर के आर्डर पर आप विभिन्न प्रकार के फूड आइटम उनको डिलीवर करते हैं, इसी को फूड डिलीवरी बिजनेस कहते हैं। आजकल यह बिजनेस बहुत ज्यादा ट्रेनिंग में है स्विग्गी और जोमैटो जैसी बड़े-बड़े ब्रांड बन चुके हैं। इस प्रकार के फूड डिलीवरी बिजनेस में बहुत सारे फूड डिलीवरी बॉयज भी काम करते हैं जो कस्टमर को फूड समय पर पहुंचने का कार्य करते हैं।

बिजनेस टाइमिंग को कैसे मैनेज करे

एक अगर आप अपने फ्री टाइम का उपयोग फूड डिलीवरी बिजनेस को देना चाहते हैं तो यह एक अच्छा निर्णय है। कॉलेज में रहते हुए इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो कम उम्र में ही आपके करियर की अच्छी शुरुआत हो सकती है। आपको हर सकता इस बिजनेस के लिए कम से कम 20 घंटे का समय जरुर निकालना होगा। आप रोजाना शाम को 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक इसके लिए समय निकाल सकते हैं और इस दौरान अपने ग्राहकों को बेहतरीन फूड डिलीवर कर सकते हैं।

बात करें टाइम मैनेज करने की तो आप व्हाट्सएप ग्रुप में अलग-अलग प्रकार के टास्क को लिखकर रख सकते हैं। कॉलेज से फ्री होने के बाद आप अपने कस्टमर से फीडबैक ले सकते हैं, फ्री ऑर्डर बुक कर सकते हैं और सेटरडे और संडे की छुट्टी रखने के साथ ही आप इस दिन वीकली जो भी काम होते हैं उन्हें कर सकते हैं।

जरुरी स्किल्स

फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू करना है तो आपको ऑर्डर मैनेजमेंट, कुकिंग की बेसिक स्किल, मार्केटिंग और लॉजिस्टिक्स की समझ होना जरूरी है। अगर आपको इनके बारे में पता नहीं है तो आप किसी स्थानीय कुकिंग क्लासेस में एडमिशन लेकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर यूट्यूब से भी सीख सकते हैं। पूरा नॉलेज प्राप्त करने में आपके करीब 3 महीने का समय लग जाएगा साथ ही एक्सपीरियंस प्राप्त करने में आपको 6 महीने से 12 महीने तक का समय चाहिए।

कैसे शुरू करे Food Delivery Business

अगर आप यह बिजनेस करना चाहते हैं तो शुरुआत में आपको कुछ पॉपुलर स्नैक्स आइटम जैसे सैंडविच मैगी आदि बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास प्रमोशन शुरू करना होगा। आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों कॉलेज के फ्रेंड्स और आसपास के ऑफिस के डिलीवरी लेना शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में कुछ ऑफर के माध्यम से अपने कस्टमर को अट्रैक्ट कर सकते हैं और धीरे-धीरे समय के साथ आपको नया मेनू ऐड करते जाना है।

बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शुरुआत में कुछ कच्चा माल खरीदना होगा साथ ही ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग की सुविधा भी तैयार करनी होगी। अगर आप अकेली यह नहीं करना चाहते हैं तो अपने कॉलेज के कुछ दोस्तों को साथ रख सकते हैं।

Food Delivery Business Investment

अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट है तो निश्चित रूप से ज्यादा इनवेस्टमेंट करने में तब तक नहीं होंगे, लेकिन इस बिजनेस में सबसे अच्छी बात है कि ₹20000 से भी अंदर में आप इसे शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही ट्रांसपोर्ट करने के लिए एक बाइक है तो आप कच्चा माल ₹5000 का खरीदे साथ ही कुछ पैकेजिंग आइटम ₹2000 तक का इंटरनेट पर मार्केटिंग का खर्चा ₹1000 महीने और ऑफलाइन मार्केटिंग आसपास के क्षेत्र में ₹1000 महीना कर सकते हैं।

Equipments Required for Business

अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको कुछ कुकिंग टूल्स जैसे गैस स्टोव, पैन, मिक्सर आदि की जरूरत होगी। इसके अलावा आपके पास एक बाइक होना जरूरी है। पैकेजिंग के लिए थर्मल बैग और डिस्पोजेबल कंटेनर की आवश्यकता होगी। ऑर्डर मैनेजमेंट के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है आप चाहे तो कुछ फूड आइटम को स्टोर करने के लिए रेफ्रिजरेटर भी खरीद सकते हैं।

Food Delivery Business में शुरुआती स्ट्रगल

फूड डिलीवरी बिजनेस में पहचान बनाना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन आप अपने कस्टमर के लिए एक क्वालिटी फूड डिलीवर करेंगे तो निश्चित रूप से आपको धीरे-धीरे ऑर्डर आना शुरू हो जाएंगे। स्विग्गी और जोमैटो जैसे बड़े प्लेटफार्म से आपका कंपटीशन रहेगा साथ ही क्योंकि आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो आपको अपने कॉलेज और अपने फूड डिलीवरी बिजनेस के बीच में बैलेंस बनाकर रखना होगा।

यह भी पढ़े – Students Freelance Writing Business Guide in Hindi | कॉलेज में रहते हुए कैसे शुरू करे फ्रीलान्स राइटिंग बिजनेस, पढ़े डिटेल गाइड

Food Delivery Business में कितनी इनकम होती है?

बात करें इस बिजनेस में इनकम की तो रोजाना अगर आपको 20 से लेकर 50 आर्डर आते हैं प्रत्येक आर्डर आपको ₹50 से लेकर ₹100 तक का मिलता है तो आप यहां पर रोजाना ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की कमाई कर सकते हैं। जिसमें आपका शुद्ध मुनाफा हर महीने ₹30000 तक खुल सकता है।

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बहुत ही बेहतरीन फूड डिलीवरी बिजनेस की जानकारी दी है। यह बिजनेस आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको Food Delivery Business Idea for College Students के बारे में जानकारी मिली है। इस जानकारी कुछ ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट तक शेयर करें ताकि अपने जीवन में वह भी कुछ कर सके।

Leave a Comment