Edtech Business Idea for College Students: स्टूडेंट्स भी शुरू कर सकते है खुद की एडटेक कंपनी, भारत में है $5 Billion का मार्केट

Edtech Business Idea for College Students: क्या आप एक इंजीनियरिंग अथवा टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट है तो आपको निश्चित रूप से अपने एजुकेशन के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर टेक और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स किसी पार्ट टाइम अथवा साइड बिजनेस की तलाश में होते हैं। अगर आप पार्ट टाइम जॉब नहीं करना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा कि आप अपना खुद का कुछ बिजनेस शुरू करें।

आज हम यहां पर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए Edtech Business Idea for College Students के बारे में बताने वाले है, विशेष रूप से यह जानकारी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी स्टूडेंट के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Edtech Business क्या है?

एड टेक बिजनेस एजुकेशन और टेक्नोलॉजी को मिलकर बनता है। आप कोई भी ऐसी सर्विस कंपनी या बिजनेस चलते हैं जिसमें एजुकेशन सेक्टर और टेक्नोलॉजी सेक्टर दोनों को फायदा होता है। अगर आपके पास कोई ऐसा आईडिया है तो आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार के बिजनेस में आप एक टेक्नोलॉजी विकसित करते हैं कोई सॉफ्टवेयर अथवा डिवाइस बनाते हैं जो एजुकेशन सेक्टर को मदद करती है।

Edtech Business Idea for College Students

कॉलेज में रहने के दौरान अगर आपको कोई ऐसा बिजनेस आइडिया मिल गया है जो एजुकेशन और टेक्नोलॉजी बिजनेस को प्रभावित कर सकता है तो निश्चित रूप से इसे शुरू करना चाहिए। हालांकि अपनी कॉलेज की पढ़ाई एग्जाम असाइनमेंट आदि के बीच में अपनी खुद की एड टेक कंपनी शुरू करना एक कठिन निर्णय हो सकता है। लेकिन आपके जीवन में कुछ करना है तो निश्चित रूप से आप कर लेंगे।

कॉलेज टाइमिंग के साथ हो सकती है परेशानी

कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान एक कंपनी शुरू करने के लिए आपको अपने शेड्यूल को सही प्रकार से मेंटेन करना होगा। अगर आप एक रेगुलर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट है तो आपको अपनी कॉलेज टाइमिंग के अलावा जितना भी समय बचता है उसका अधिकतम उपयोग करना होगा। शुरुआत में आप धीरे-धीरे चलें और रोजाना तीन से चार घंटे का समय निकाले। कुल मिलाकर हर सप्ताह है अगर आप 10 से 15 घंटे अपनी कंपनी बिजनेस के लिए निकलेंगे तो कुछ हो सकता है।

एडटेक बिजनेस के लिए जरुरी स्किल्स

अगर आप एक ऐड टेक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन टीचिंग, डिजिटल मार्केटिंग, बेसिक प्रोग्रामिंग, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन जैसी नॉलेज का होना बहुत जरूरी है। आपके पास यह स्किल नहीं है तो आप यूट्यूब की किसी भी फ्री प्लेटफार्म का उपयोग करके इसे सीख सकते हैं। सीखने के लिए आपको दो से चार महीने का समय और इसके प्रेक्टिस करने में 6 से 12 महीने का समय लग सकता है।

अगर आप कॉलेज के फर्स्ट ईयर में है तो आप सबसे पहले स्किल्स को सीखना शुरू कर दें ताकि फर्स्ट ईयर खत्म होने तक धीरे-धीरे आप इसमें एक्सपर्ट बन जाएंगे। इसके साथ ही आपको अपने बिजनेस की प्लानिंग बिजनेस की बेसिक स्किल्स आदि की समझ होना भी जरूरी है। आप चाहे तो किसी पार्टनर के साथ मिलकर एक एड टेक कंपनी की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – Best Modern Business Idea for College Students: पॉडकास्ट बनाकर कॉलेज स्टूडेंट्स कमा रहे लाखों रूपये, आप कैसे शुरू करे यह बिजनेस

Edtech Business Kaise Shuru Kare

एक एड टेक बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पहले इसकी प्लानिंग करनी होगी कॉलेज के दिनों में आप गणित यह प्रोग्रामिंग जैसे सब्जेक्ट पर ऑनलाइन कोर्स या ट्यूटोरियल बनाकर प्रैक्टिस कर सकते हैं इस ट्यूटोरियल को आप यूट्यूब यह किसी अन्य प्लेटफार्म पर भी अपलोड कर सकते हैं शुरू शुरू में आप छोटे-छोटे ट्यूटोरियल बनाकर अपने दोस्तों और जूनियर स्टूडेंट्स का फीडबैक प्राप्त करें।

इसके बाद धीरे-धीरे आप अलग-अलग बैच बनाकर अपने लाइव सेशन की शुरुआत कर सकते हैं। इस लाइव सेशन के लिए आप अपने स्टूडेंट से फीस भी वसूल कर सकते हैं।

शुरुआती इन्वेस्टमेंट और जरुरी उपकरण

एक ऐड टेक कंपनी बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको एवरेज ₹25000 तक का इन्वेस्टमेंट शुरुआती लेवल पर करना होगा। अगर आपके पास पहले से लैपटॉप नहीं है तो आपको अतिरिक्त खर्च करना होगा। यहां पर आपके पास एक माइक्रोफोन, प्रिंटर, लैपटॉप, इंटरनेट कनेक्शन, जरूरी सॉफ्टवेयर, वेबकैम ,रिंग लाइट, हार्ड डिस्क आदि होना जरूरी है।

कितना होगा बिजनेस में कमाई

इस बिजनेस में कमाई की बात करें तो अगर आप शुरुआत में 20 से लेकर 50 स्टूडेंट से बिजनेस को शुरू करते हैं और प्रति स्टूडेंट आपको करीब ₹200 की कमाई हो रही है। तो ऐसे में आप हर महीने ₹4000 से लेकर ₹10000 तक की कमाई कर पाएंगे। अगर आपके स्टूडेंट की संख्या 100 प्लस होती है और प्रत्येक कोर्स के लिए आप ₹500 से लेकर ₹1000 तक प्राप्त कर रहे हैं तो आपको हर महीने ₹100000 तक की कमाई भी संभव है।

आपको बता दे की ऐड टेक मार्केट भारत में करीब 5 बिलियन डॉलर का है जो साल 2030 तक 12 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। हर साल इस बिजनेस में 20 से 25% तक की ग्रोथ देखी जा रही है। क्योंकि ज्यादातर लोग स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपयोग करते हैं इसी वजह से यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है।

सारांश

आपको बता दें कि इस आर्टिकल को अपने शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ा है। यहां पर आपको Edtech Business Idea for College Students के बारे में सभी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। यह जानकारी अगर आपको फायदेमंद साबित हो रही है तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।

Leave a Comment