Zero Investment Business Ideas for Students: बिना पैसे लगाये भी पैसे कमा सकते है स्टूडेंट्स, जाने ये 5 कमाल के बिजनेस आईडिया

Zero Investment Business Ideas for Students: आपकी स्टूडेंट लाइफ में ही आपकी एंटरप्रेन्योर बनने की जर्नी शुरू हो जाती है। अगर आप भी एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ आगे बढ़ना चाहते हैं तो कुछ यूनीक बिजनेस आइडिया आपके लिए लेकर आए हैं। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इन सभी बिजनेस के लिए किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सभी बिजनेस आप जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते हैं।

सभी स्टूडेंट्स का हमारे इस आर्टिकल में हम स्वागत करते हैं यहां पर हम आपको कुछ ऐसे यूनीक बिजनेस आइडिया बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको Zero Investment Business Ideas for Students के बारे में पता चलेगा।

Real Estate Broking Business

आपको पता है की रियल एस्टेट सेक्टर में बहुत तेजी से ग्रोथ हो रही है ऐसे में आप भी इसका छोटा हिस्सा बनकर अपनी रियल एस्टेट जर्नी को शुरू कर सकते हैं। आप अपने आसपास के क्षेत्र में जो मकान जमीन है उनकी रेट और उनको खरीदने बेचने वालों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आप इस प्रकार से कोई भी सौदा करवाते हैं तो उसमें आपको एक कमीशन मिलता है सामान्य तौर पर 2% का कमीशन इस काम में मिलता है। ऐसे में आप जो सौदा करवाते हैं वह 50 लाख रुपए का है तो आपको ₹100000 मिल जाएंगे।

स्टूडेंट के लिए यह रकम बहुत बड़ी है और महीने में अगर एक सौदा भी इस प्रकार का होता है, तो यह स्टूडेंट के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Online Business Idea

आजकल ऑनलाइन बिजनेस बहुत ज्यादा चलन में है स्टूडेंट्स अपनी इस इंटरनेट युग का फायदा उठाकर अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप कई प्रकार के प्रोडक्ट को ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से भेज कर पैसे बना सकते हैं। अगर आपको वीडियो एडिटिंग और अन्य किसी खास प्रकार की स्किल आती है तो ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से आप कैसे बना सकते हैं। आप ऑनलाइन फ्रीलांसर के रूप में कार्य करके भी बहुत अच्छे पैसे बना सकते हैं। आपको पहचाना होगा कि आपकी खास ताकत क्या है।

Freelance Content Writing Business

अगर आप बिना कोई इंवेस्टमेंट किए बिना घर से बाहर गए एक अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और अपने स्टूडेंट लाइफ में ही कमाई की यात्रा को शुरू करना चाहते हैं तो आप कंटेंट राइटिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस समय जो आर्टिकल आप पढ़ रहे हैं यह कंटेंट राइटिंग का ही एक सैंपल है। आप भी इस प्रकार से अपने अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए लिखकर पैसे बना सकते हैं या फिर अपनी खुद की वेबसाइट शुरू कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सोशल मीडिया लिंकडइन और बहुत सारी फ्रीलांसर वेबसाइट का सहारा लेना होगा। जहां पर आप विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े

Business Ideas in Hindi: स्टूडेंट्स बिजनेस आईडिया जो बदल देंगे आपकी जिंदगी, जिंदगीभर होगी तगड़ी कमाई

विद्यार्थी बनाये Groww App पर अकाउंट, ऐसे प्लानिंग करके कमाए हर महीने अच्छे पैसे

Kitchen Garden Kit Business Idea: घर के किचन के लिए बनाये गार्डन किट, धीरे धीरे ट्रेंड पकड़ रहा यह बिजनेस हर महीने 1.5 लाख की कमाई

Local Tourist Guide

अगर आप किसी सिटी में रहते हैं और आपके आसपास शहर में टूरिस्ट बहुत ज्यादा आते हैं तो यह बिजनेस आइडिया आपके लिए काफी फायदेमंद है। आपको अपनी सीट की नॉलेज सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आप लोकल टूरिस्ट गाइड बन सकते हैं और जो भी लोग वहां पर घूमने आते हैं उनको उसे जगह की जानकारी दे सकते हैं।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता नहीं है। आप आसपास के होटल और आसपास के टूरिस्ट स्पॉट पर अलग-अलग टूरिस्ट के साथ कनेक्ट कर सकते हैं और उनको अपनी सर्विस के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस तरीके से आप बहुत अच्छी कमाई कर पाएंगे।

Home Service Business

आपने देखा होगा कि लोगों को अपने घर में कई प्रकार की सर्विस की जरूरत हो जाती है। जैसे प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, मिस्त्री, पेंटर आदि। अगर आपको इनमें से किसी भी प्रकार का काम आता है तो आप किसी भी सर्विसमैन का काम कर सकते हैं। आप जिस सेक्टर में काम करना चाहते हैं उसको सीख सकते हैं और उसके बाद काम शुरू कर सकते हैं।

सारांश

आज हमने हमारे इस आर्टिकल की मदद से सभी स्टूडेंट्स के लिए ढूंढ कर कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया आपको बताए हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। Zero Investment Business Ideas for Students की मदद से आप अपनी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी को शुरू कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आप सभी को हमारे द्वारा दी गई यह इनफॉरमेशन काफी उपयोगी लगी होगी। इससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक शेयर करके उन्हें इसके बारे में जानकारी दें।

Leave a Comment