Video Editing Business Kaise Shuru Kare | यूट्यूब पर फ्री में सीखे यह काम, कुछ दिन की प्रैक्टिस से शुरू हो जायेगा बिजनेस

Video Editing Business Kaise Shuru Kare: आजकल वीडियो एडिटिंग की मदद से बहुत अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। पहले सिर्फ यह एक स्किल होती थी जिसे लोग अपने खुद के लिए उपयोग करते थे लेकिन आजकल इंस्टाग्राम युटुब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई प्रकार की वीडियो एडिट करके अपलोड करने होते हैं। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर के पास इतना समय नहीं होता है कि वह खुद की वीडियो खुद एडिट कर पाए। ऐसे में अपनी पढ़ाई करते हुए आप वीडियो एडिटिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम सभी विद्यार्थियों को Video Editing Business Kaise Shuru Kare इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

Video Editing Business Kaise Shuru Kare

अगर आपके पास खुद का लैपटॉप या कंप्यूटर है तो आप बहुत आसानी से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। आजकल स्मार्टफोन के माध्यम से भी वीडियो एडिटिंग की जा सकती है। अगर आप अपनी कॉलेज की ग्रेजुएशन कर रहे हैं और इस दौरान किसी पार्ट टाइम जो भी है बिजनेस की तलाश में है तो यह वीडियो एडिटिंग का काम आपका बहुत काम आ सकता है।

वीडियो एडिटिंग के माध्यम से आप यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर, इंस्टाग्राम सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आदि को कई प्रकार से वीडियो एडिटिंग सर्विस उपलब्ध करवा सकते हैं। साथ ही आप शादी और इवेंट्स की वीडियो एडिटिंग भी करके पैसे कमा सकते हैं।

कॉलेज की पढ़ाई करते हुए वीडियो एडिटिंग में करियर कैसे बनाएं

अगर आप वीडियो एडिटिंग एक्सपर्ट बन गए हैं तो तो आप अपने कॉलेज की पढ़ाई करते हुए भी इस काम को बड़ी आसानी से मैनेज कर सकते हैं। आप एक फ्रीलांसर के रूप में वीडियो एडिटिंग का काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको समय मैनेज करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी सुबह के समय कॉलेज जाने के बाद आपको जितना भी समय दो से तीन घंटे रोजाना मिलता है उसे आप वीडियो एडिटिंग को दे सकते हैं। आप एक समय में एक ही क्लाइंट का काम पूरा करें ताकि उसका काम जल्दी हो जाए लॉन्ग वीडियो एडिट करने में ज्यादा समय लगता है। वही आप एक ही दिन में बहुत सारे शॉर्ट वीडियो एडिट कर सकते हैं।

वीडियो एडिटिंग के लिए आवश्यक स्किल्स

वीडियो एडिटिंग के रूप में कार्य करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी स्किल सीखने होंगे जिसमें Adobe Premiere, DaVinci Resolve जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करना आना चाहिए। अगर आपको इन स्किल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप यूट्यूब से सीख सकते हैं यहां से आप बिल्कुल फ्री में मोबाइल से वीडियो एडिटिंग करना अथवा लैपटॉप कंप्यूटर से वीडियो एडिटिंग करना सीख सकते हैं। इसी स्किल में आपको एक्सपर्ट बनने के लिए दो से चार महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़े

Pet Products Selling Business Kaise Shuru Kare | फ्री टाइम में बेचे यह प्रोडक्ट, शहरो में है ज्यादा डिमांड, कम इन्वेस्टमेंट में होगा शुरू

Motivational App Business Guide in Hindi: यह छोटा मोबाइल ऐप करेगा मोटी कमाई में मदद, कॉलेज के फर्स्ट इयर में शुरू करे यह बिजनेस

कैसे शुरू करें वीडियो एडिटिंग बिजनेस

वीडियो एडिटिंग बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको इस काम में एक्सपर्ट बन जाना है उसके बाद आपको कुछ बेहतरीन वीडियो एडिट करके उसका सेंपल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपलोड करना है। जब आप अपनी क्लाइंट से कनेक्ट करेंगे तो यहीं सैंपल आप उनके साथ शेयर कर सकते हैं। आपको व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम लिंकडइन आदि के माध्यम से अपनी स्किल का प्रमोशन करना होगा।

कैसे मिलेगा वीडियो एडिटिंग का काम

शुरुआत में जब आप इस काम को शुरू करेंगे तो नए क्लाइंट्स मिलना मुश्किल होगा। आप लिंकडइन अथवा फ्रीलांसर वेबसाइट के माध्यम से नई क्लाइंट हासिल कर सकते हैं। शुरुआत में छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पूरे करें और कम रेट पर कम करें इसके बाद जब आप अनुभव बन जाए और आपका पोर्टफोलियो थोड़ा बड़ा बन जाए तो आप बड़े प्रोजेक्ट पर काम करके मोटी कमाई कर सकते हैं।

कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा

जब आप एक वीडियो एडिटिंग सर्विस बिजनेस शुरू करते हैं तो एडिटिंग टूल्स के लिए डिवाइस के लिए और प्रमोशन के लिए आपको थोड़ा खर्चा करना होगा जो ₹20000 तक हो सकता है। अगर आप मोबाइल से वीडियो एडिटिंग करते हैं तो यहां खर्चा बहुत कम होता है।

वीडियो एडिटिंग बिजनेस से कमाई

वीडियो एडिटिंग बिजनेस से कितनी कमाई होगी। इसकी कोई लिमिट नहीं है आप जितना ज्यादा काम करेंगे उतने ही ज्यादा आपको कमाई होने वाली है। अगर आप शुरुआत में हर महीने तीन से चार प्रोजेक्ट पूरे करते हैं तो प्रत्येक प्रोजेक्ट से आपको ₹1000 से लेकर ₹3000 तक की कमाई हो सकती है। ऐसे में आपकी महीने की कमाई ₹4000 से लेकर ₹10000 तक भी हो सकती है।

जब आप इस काम में थोड़े एक्सपर्ट बनेंगे और बड़े क्लाइंट्स और एजेंसी के साथ काम करेंगे तो हर महीने 5 से 10 लख रुपए कमाना भी संभव है। इसके लिए आपको पूरी शिद्दत के साथ इस काम को करना होगा क्योंकि यह मार्केट बहुत बड़ा है।

निष्कर्ष

एक विद्यार्थी के रूप में अगर आप वीडियो एडिटिंग सर्विस बिजनेस शुरू कर सकते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही क्रिएटिव होगा। आप इसमें कम उम्र में ही शुरुआत करेंगे तो कुछ साल के एक्सपीरियंस के बाद आप इसमें एक्सपोर्ट बन जाएंगे। आप खुद की वीडियो एडिटिंग एजेंसी चला सकते हैं फिर बहुत बड़े लेवल पर काम करके पैसे कमा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि Video Editing Business Kaise Shuru Kare आर्टिकल आपको पसंद आया होगा इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment