Best Modern Business Idea for College Students: इंटरनेट पर आजकल आप पॉडकास्ट वीडियो बहुत ज्यादा देखे होंगे। कभी आपका भी मन में ख्याल आया है कि इस बिजनेस को आपको शुरू करना चाहिए। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए इस बिजनेस को शुरू करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आती है। बस इसके लिए आपको थोड़ा बहुत क्रिएटिव होना जरूरी है। कॉलेज स्टूडेंट्स की पॉडकास्ट बिजनेस के माध्यम से काफी मदद हो सकती है।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम सभी कॉलेज स्टूडेंट्स को Best Modern Business Idea for College Students के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यहां पर पॉडकास्ट बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं? कौन-कौन सी स्किल की आपको जरूरत होगी और कैसे आप इसमें पैसे बना सकते हैं? इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे।
Best Modern Business Idea for College Students
अगर आप कॉलेज में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट है और फाइनेंशली विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप पॉडकास्ट बिजनेस की प्लानिंग करें। इस बिजनेस को आप कॉलेज रेगुलर अटेंड करते हुए भी शुरू कर सकते हैं। आपको बस रोजाना दो से तीन घंटे का समय निकालना होगा। इस बिजनेस के लिए आपको रोजाना बिजी रहने की आवश्यकता नहीं है। सप्ताह में आप एक पॉडकास्ट वीडियो बनाएंगे तो भी सही होगा।
कॉलेज में जाते हुए कैसे मैनेज करे पॉडकास्ट बिजनेस
रेगुलर कॉलेज अटेंड करने के दौरान आपको सबसे ज्यादा समस्या आ सकती है। पॉडकास्ट बिजनेस के साथ शेड्यूल बनाने में इसके लिए आपको अपनी कॉलेज टाइमिंग के अलावा जो भी अतिरिक्त समय है उसका उपयोग करना होगा। आप हर सप्ताह अपने इस बिजनेस के लिए रोजाना 4 घंटे का समय दे सकते हैं और सप्ताह में एक या दो छुट्टी रख सकते हैं।
इसके साथ ही आपकी पॉडकास्ट में कौन-कौन से मेहमानों को आप इनवाइट कर रहे हैं उनको भी अपनी शेड्यूल के बारे में जानकारी देनी होगी। अपनी ऑडियंस को भी आपका पॉडकास्ट कब आने वाला है इसके बारे में जानकारी देनी है।
पॉडकास्टिंग के लिए जरुरी स्किल्स
अगर आप पॉडकास्ट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको ऑडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, मार्केटिंग जैसी विभिन्न प्रकार की स्किल में एक्सपर्ट होना जरूरी है। अगर आपको इनके बारे में कोई नॉलेज नहीं है तो आप युटुब जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करके बिल्कुल फ्री में इसे सीख सकते हैं। इसके लिए बस आपको लगभग 3 महीने का समय रेगुलर प्रैक्टिस करना होगा। 6 महीने में आप इसमें धीरे-धीरे प्रैक्टिस करते हुए एक्सपर्ट बन जाएंगे।
Podcasting Business Kaise Shuru Kare
पॉडकास्ट बिजनेस को शुरू करने के लिए पहले आप किस कैटेगरी में पॉडकास्ट बनाएंगे, उसका सिलेक्शन करना होगा। आप चाहे तो कॉलेज लाइफ के ऊपर ही पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं या फिर टेक्नोलॉजी और एजुकेशन जैसा पॉडकास्ट नीस सेलेक्ट कर सकते हैं।
इसके साथ ही आपको एक छोटा सेटअप बनाना होगा जहां पर बैठकर आप अपनी पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते हैं। और इसे धीरे-धीरे सोशल मीडिया की मदद से और अपने दोस्तों की मदद से प्रमोट कर सकते हैं। अगर आपकी पॉडकास्ट इंटरेस्टिंग और इनफॉर्मेटिव होगी तो लोग इसे जरूर देखेंगे।
Kitna Investment Hoga Podcasting Me
पॉडकास्ट बिजनेस को शुरू करने में आपको थोड़ा बहुत खर्चा करना पड़ सकता है। एक अच्छे माइक्रोफोन की जरूरत होगी जो ₹2000 से ₹5000 में खरीदा जा सकता है, साथ ही हेडफोन की आवश्यकता होगी। अगर लैपटॉप नहीं है तो आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा। साथ ही एक हर महीने इंटरनेट कनेक्शन आपके लैपटॉप अथवा कंप्यूटर में चौथी सिटी और एडोब ऑडिशन जैसे सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होगी।
Podcast Banane Ke Liye Jaruri Equipments
पॉडकास्ट बनाने के लिए आपको यूएसबी माइक्रोफोन, हेडफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, पॉप फिल्टर साउंड प्रूफिंग फोम आदि की आवश्यकता होने वाली है।
शुरुआत में कम नहीं होगा स्ट्रगल
जब पॉडकास्ट बिजनेस की शुरुआत की जाती है तो शुरुआत में बहुत कम ऑडियंस आपके पास होती है। शुरुआती ऑडियंस जुटाना ही सबसे बड़ी समस्या है साथ ही आपको अपनी पॉडकास्ट में एक अच्छी स्वाद क्वालिटी और अच्छा कंटेंट बनाना होगा। इसके अलावा आप एक कॉलेज स्टूडेंट रहते हैं तो कॉलेज और रिकॉर्डिंग के बीच में एक टाइम मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन आप अगर यह करना चाहते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता है आप यह जरूर कर लेंगे।
पॉडकास्ट बिजनेस में इनकम कितनी होगी?
पॉडकास्ट बिजनेस में शुरुआत में आपको ज्यादा इनकम नहीं होगी या हो सकता है कि शुरुआती कुछ एपिसोड में बिल्कुल इनकम ना हो लेकिन जैसे ही आपको स्पॉन्सरशिप मिलना शुरू होगी तो शुरू में आपको ₹5000 महीने तक की कमाई होगी। जब आपका यह बिजनेस बड़े स्तर पर जाएगा तो ₹50000 से लेकर ₹100000 महीना भी आप कमा सकते हैं इसके लिए आपको 6 महीने से लेकर 12 महीने तक का समय लग सकता है।
सारांश
सभी पाठकों के लिए आज हमने यहां पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विशेष रूप से यह जानकारी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। यहां पर आज हमने Best Modern Business Idea for College Students के बारे में आपको बताया है। इस आर्टिकल के माध्यम से पॉडकास्टिंग बिजनेस की डिटेल आपको समझ आई होगी। आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके सभी तक पहुंचा है ताकि सबको इसका लाभ मिले।